KKR vs MI : इन 4 खिलाडियों ने दी कोलकाता को पटखनी, मुंबई ने दर्ज की अपनी पहली जीत

By: Ankur Thu, 24 Sept 2020 07:59:21

KKR vs MI : इन 4 खिलाडियों ने दी कोलकाता को पटखनी, मुंबई ने दर्ज की अपनी पहली जीत

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 5वें मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई टीम कार्तिक की केकेआर से भिड़ी थी। मुंबई द्वारा सम्मानजनक 195 रन का स्कोर बनाया गया और कोलकाता को 49 रन से हार मिली। इस खेल में मुंबई केकेआर पर हर क्षेत्र में भारी रही। मुंबई के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी वजह से यह हार का अंतर काफी बढ़ गया।

रोहित शर्मा

कोलकाता के खिलाफ अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए रोहित ने कप्तानी पारी खेली और आगे बढ़कर टीम को लीड किया। रोहित ने एक बार फिर से अपने बल्ले से रनों की बौछार की। उन्होंने मात्र 54 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने तीन चौके और छह छक्के जड़े। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी भी की।

सूर्यकुमार यादव

पहले मैच में फेल होने के बाद सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर चला।उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 28 गेंदों में 47 रन ठोंके। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का भी लगाया। रन आउट होने से पहले यादव ने रोहित के साथ मिलकर अहम साझेदारी की।

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने पुराने रंग में दिखे। उन्होंने अपनी सटीक और खतरनाक गेंदबाजी से कोलकाता के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया। बुमराह ने एक ही ओवर में पहले खतरनाक आंद्रे रसेल की गिल्ली उड़ाई और फिर तीन गेंद के बाद इयोन मोर्गन को भी पवेलियन भेज दिया। बुमराह के इस ओवर ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

कीरोन पोलार्ड

ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने मिले मौके से तीन क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सात गेंदों में 13 रन बनाए और नाबाद रहे। इसके बाद पोलार्ड ने तीन ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिए और शुभमन गिल का महत्वपूर्ण कैच भी पकड़ा।

ये भी पढ़े :

# KKR vs MI : सात सीजन बाद KKR के साथ हुआ ऐसा, हारी अपना ओपनिंग मैच, मुंबई के जीत की हुई शुरुआत

# IPL 2020 : मैदान में उतरने से पहले ही पोलार्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, विराट-धोनी-रैना क्लब में हुए शामिल

# KKR vs MI : कोलकाता ने टॉस जीतकर मुंबई को किया बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित

# IPL 2020 : नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श, यह कैरेबियाई स्टार ले रहा उनकी जगह

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com